अमजद खान
जिला कांग्रेस भवन शहडोल में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर के तत्वधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री नीरज द्विवेदी जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर के अध्यक्ष राजेश सोंधिया ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी शिवशंकर शुक्ला ने किया इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से अखिलेंद्र सिंह राजू सिंह बघेल मंडल अध्यक्ष लतीफ अहमद अजय सनपाल गोविंद साहू सुशील जसवानी सोनू मिहानी श्रीमती संध्या सिंह जी आज कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

0 Comments