Ticker

6/recent/ticker-posts

संविधान पर बढ़ते संकट से हर नागरिक को सतर्क होना होगा। प्रीति रमेश सिंह

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

अनूपपुर । जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में संविधान दिवस पर संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह रहीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को नमन किया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा कि आज संविधान पर बढ़ते खतरे के प्रति हर नागरिक को जागरूक होने की आवश्यकता है, क्योंकि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संविधान पर हो रहे आघातों के खिलाफ आवाज उठाना आज समय की मांग है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे श्रेष्ठ संविधान है, जिसमें हर नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है, लेकिन वर्तमान में इन अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 1949 में संविधान बनकर तैयार हुआ था, और वर्ष 2014 के बाद से संविधान पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष उदय अहिरवार ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को संविधान की प्रति भेंट की।पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 2014 के बाद “अशिष्ट ताकतों की सरकार” द्वारा संविधान के मूल मूल्यों पर गंभीर आघात हुए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए वैसी ही लड़ाई लड़नी होगी जैसी अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए लड़ी गई थी।

अंत में सभी कांग्रेसजनों ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत रखने की शपथ ली। संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के साथ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष उदय अहिरवार, एनएसयूआई रफी अहमद,  कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष राजन राठौर, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सिकरवार,  वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी, भूरा यादव, वासुदेव चटर्जी, रामसुंदर शर्मा, पुरुषोत्तम चौधरी,सतेन्द्र दुबे, चंद्रभाष त्यागी, राघवेन्द्र पटेल, राजूराम पटेल, पार्षद रियाज अहमद, पार्षद दीपक पांडेय, राधेश्याम साहू, विनयकांत प्रजापति, युवा नेता सनिल जैन, राहुल साहू, जयप्रकाश एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व अन्य नेता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments