Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान बोले- 1949 में बना संविधान, 1950 में लागू हुआ, 2014 के बाद से खतरे में संविधान

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व कांग्रेस ने संविधान दिवस पर संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी मुख्य वक्ता जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह रहीं जहां सभी वक्ताओं द्वारा संविधान को खतरे में बताते हुए इसे बचाने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया और संविधान निर्माता को नमन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान के मूल अधिकारों पर हमले हो रहे हैं, जिनका विरोध जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष उदय अहिरवार द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान को भारत के संविधान की किताब भेंट की। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया में सबसे श्रेष्ठ है, संविधान दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है, जिसमें हर नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है। लेकिन आज के समय में सत्ता पक्ष इन समानता के अधिकारों का हनन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान की रक्षा और लोकतंत्र बचाने के लिए आवाज उठा रहे हैं। 1949 में बना संविधान, 2014 के बाद से खतरे में है। 


पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आज संविधान दिवस है, लेकिन संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि 1949 में संविधान बना था, लेकिन 2014 में “अशिष्ट ताकतों की सरकार” आने के बाद से संविधान के मूल मूल्य खतरे में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि इसे बचाने के लिए वैसी ही लड़ाई लड़नी होगी जैसी अंग्रेजों को भगाने के लिए लड़ी थी। उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने संविधान बचाने की शपथ ली है और कहा कि यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के साथ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष उदय अहिरवार, एनएसयूआई रफी अहमद,  कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष राजन राठौर, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सिकरवार, कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूरा यादव, आशीष त्रिपाठी, वासुदेव चटर्जी, रामसुंदर शर्मा, पुरुषोत्तम चौधरी, चंद्रभाष त्यागी, राघवेन्द्र पटेल, राजूराम पटेल, पार्षद रियाज अहमद, पार्षद दीपक पांडेय, राधेश्याम साहू, विनयकांत प्रजापति, युवा नेता सनिल जैन, राहुल साहू, जयप्रकाश एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व नेता मौजूद रहें।


Post a Comment

0 Comments