रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राशिद खान जिला अध्यक्ष शान उल्ला खानने समस्त देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम उम्मत को पवित्र माह रमज़ान उल मुबारक की दिली मुबारकबाद पेश करते हुए कहा है कि यह महीना इंसानियत, रहमत, इबादत, सब्र और ख़िदमत का महीना है।
। इसी के साथ देशभर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ का सिलसिला आरंभ हो जाएगा और इबादत का एक रूहानी माहौल कायम होगा।
अपने पैग़ाम में ने फरमाया कि रमज़ान हमें आत्मसंयम, आत्मशुद्धि और अल्लाह की बंदगी के साथ-साथ समाज के कमज़ोर तबक़ों की सहायता करने की तालीम देता है। यह महीना हमें याद दिलाता है कि भूख और प्यास का एहसास करके हम ग़रीबों और ज़रूरतमंदों के दर्द को समझें और उनके साथ हमदर्दी का व्यवहार करें।
उन्होंने कहा कि रोज़ा केवल एक इबादत नहीं, बल्कि इंसान के किरदार को सँवारने का ज़रिया है। यह हमें झूठ, बुराई, नफ़रत और फिज़ूलखर्ची से दूर रहकर सादगी, मोहब्बत, अमन और भाईचारे की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
समाज के नाम अपने संदेश में उन्होंने अपील की कि —
• ज़कात, सदक़ा और फ़ित्रा के माध्यम से ग़रीबों, यतीमों और ज़रूरतमंद परिवारों की मदद करें।
• मस्जिदों, मोहल्लों और कब्रिस्तानों की साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि स्वच्छता भी ईमान का हिस्सा है।
• आपसी मतभेदों और रंजिशों को समाप्त
मेल-मिलाप और भाईचारे को बढ़ावा दें।
• युवा पीढ़ी इस मुबारक महीने में नैतिकता, अनुशासन और समाज सेवा का संकल्प ले।
• रोज़ा, नमाज़, तिलावत-ए-क़ुरआन और दुआओं के माध्यम से अपने रब से रिश्ता मज़बूत करें।
यह महीना हमें एक बेहतर इंसान, बेहतर समाज और बेहतर मुल्क बनाने का पैग़ाम देता है। आइए, हम सब मिलकर इस मुबारक महीने की बरकतों को हासिल करें और अमन, मोहब्बत, इंसानियत और राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करें।
अल्लाह तआला से दुआ है कि वह हम सबकी इबादतों, रोज़ों और नेक अमल को क़ुबूल फरमाए तथा इस मुक़द्दस महीने को पूरे आलम के लिए रहमत और सलामती का ज़रिया बनाए।


0 Comments