Ticker

6/recent/ticker-posts

धरती आबा शहादत दिवस पर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 




रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

चिनकी , सांस में मूलभूत सुविधाओं की उठी मांग 


​बिरसिंहपुर पाली - धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के  अवसर पर आदिवासी कांग्रेस कमेटी उमरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के संयुक्त नेतृत्व में आज महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली को सौंपा गया।  ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं,और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बिजली विहीन गांवों को लेकर माँग की गयी है। विदित होवे की पाली विकास खंड के  अंतर्गत आने वाले ग्राम आदिवासी बहुल गांवों में आज भी बिजली नहीं पहुंची है जिसमें कठई ग्राम पंचायत की चिनकी एवं सांस व घुनघुटी ग्राम पंचायत का गांधी ग्राम जहाँ पर शत प्रतिशत आदिवासी निवास रत है, परन्तु आज भी यह गाँव बिजली जैसे बुनियादी समस्याओं से जुझ रहे हैं।इस मांग को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया है। धरती आबा शहादत दिवस में ज्ञापन सौंपते समय काग्रेंस के वरिष्ठ नेताओं के साथ आदिवासी समाज की रही उपस्थिति  गरिमामयी रही।आज ज्ञापन  कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

​संजीव खंडेलवाल 'बबलू' नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका परिषद पाली

​प्रमोद उपाध्याय 'बाबा' पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, 

​जानकी मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता

​साकिर खान अध्यक्ष, सेवादल कांग्रेस

​बंटी भाई एवं दीपक नायक ​सहित संगठन के दर्जनों  पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ वही पर ग्रामीणों की मौजूदगी ने इस मांग को बुंलद कर दी। 

​ग्रामीणों ने एकजुट होकर बुलंद की आवाज़

​ग्राम चिनकी और सांस में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर आदिवासी समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान इन गांवों के बैगा आदिवासियों ने अपनी आवाज को मुखर किया जिसमें  नरेश बैगा, रामदीन बैगा, सुंदर बैगा, दहानू बैगा, मिलन बैगा, गोपाल बैगा, लालसाह बैगा, रामनरेश बैगा, राम विनोद बैगा, जगमोहन बैगा, विजय बैगा, संतोष बैगा, दिनेश बैगा, भाई लाल बैगा, सुरेश बैगा, लाला बैगा, अशोक बैगा, राम प्रसाद बैगा, अनिल बैगा, राम साह बैगा, ईश्वर दास बैगा, गोलू बैगा, खेल दिन बैगा एवं नरेश बैगा सहित भारी संख्या में अन्य कांग्रेसी जन और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

​मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

​कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी। आज उनके शहादत दिवस पर प्रशासन को चेताया गया है कि यदि चिनकी और सांस ग्राम में जल्द से जल्द बिजली और पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, तो कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


Post a Comment

0 Comments