मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल - कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन संक्रमण के बढते प्रसार को रोकने हेतु जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक शहडोल में रोको टोको अभियान के तहत आज विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने बिना मास्क वाले व्यक्तियों को रोकवाकर उन्हें मास्क वितरित किया एवं कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने संबंधी जानकारी प्राप्त कर लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से बार-बार हाथ धोने की समझाइश देकर मास्क लगाने के हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर  जन अभियान परिषद के समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय एवं तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला ने भी लोगों को मास्क के प्रति लोगों को जागरूक कर चेतावनी दी कि अगर बिना मास्क के पाये जाने पर 500 रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया जाएगा।