Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्यपाल के संभावित दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 


मिर्जा अफसार बेग 

दीक्षांत समारोह में कोविड-19 प्रोटोकॉल का किया जाए पालन-कलेक्टर

हैली पैड विश्वविद्यालय के आसपास बनाने के निर्देश

शहडोल - मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल के 18 दिसंबर 2021 को पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह हेतु प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम स्थल में उचित साफ-सफाई की जानकारी लेकर व्यवस्थित मंच बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हेलीपैड जमुई में स्थित है, जो लगभग यहां से 5 किलोमीटर की दूरी पर है जिस पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को विश्वविद्यालय के आसपास जगह चिन्हित करट हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में बैठने व्यवस्था कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए किया जाए तथा अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा छात्रों के लिए अलग-अलग बेहतर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान कलेक्टर ने विश्वविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया तथा वहां झाड़ झंकार इत्यादि को हटवाने के निर्देश दिए तथा परिसर में साफ-सफाई एवं उचित प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उप पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात के बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा हेलीपैड से लेकर विश्वविद्यालय तक की सड़क इत्यादि की मरम्मत करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को भी निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने कुलसचिव श्री विनय सिंह से दीक्षांत कार्यक्रम समारोह के प्रारूप के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अर्पित कुमार वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश कुमार तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी श्री मनोज दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments