मोहम्मद शकील
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम् मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी एवं मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस की अध्यक्ष माननीय दिनेश गुर्जर जी के निर्देश पर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेख आबिद के नेतृत्व में किसान जन जागरण यात्रा का शुभारंभ गोहपारू से किया गया।
शेख आबिद ने बताया कि इस किसान जन जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता के सामने भाजपा के जनविरोधी चेहरे को सामने उजागर करना है।
भाजपा सरकार मे किसान, युवा, व्यापारी, विद्यार्थी , मध्यमवर्ग के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ।
हम भाजपा की ऐसी गलत नीतियों का विरोध करते हैं।
यह यात्रा 1 सप्ताह तक जयसिंहनगर विधानसभा के
गोहपारू, खंनौधी , जयसिंहनगर, सिंगपुर, होते हुए शनिवार को शहडोल मुख्यालय गांधी चौक में समापन किया जाएगा।
यात्रा में मुख्य रूप से शेख आबिद, सबी खान बंटी, गोहपारू ब्लाक अध्यक्ष प्रेम धारी मार्को, आसवारी मंडलम अध्यक्ष अनिल मिश्रा, पुर्व ब्लाक गोहपारू ब्लाक रज्जाक खान, प्रदेश किसान सचिव जहीर बख्श,अर्पित सिंह,अजय सिंह परस्ते,शाकिर अहमद, ब्रजभान सिंह, मरपची ब्लाक सचिव, सरिमन बैगा,मनोहर सिंह,ऋषभ वर्मा , क्रिश सिंह , राज केवट , शनि बर्मन , सैफ खान , सिद्धार्थ गोले , निक्की चौधरी , अमन, मौजूद रहे।

0 Comments