मोहम्मद शकील 

पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशानुसार पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धनपुरी राघवेंद्र द्विवेदी के दिशा निर्देश का पालन करते हुए थाना प्रभारी धनपुरी संजय जयसवाल के नेतृत्व में धनपुरी पुलिस ने जिला बदर के आरोपी गुंडुल उर्फ सलीम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । दबंग थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली कि जिला बदल का आरोपी गुंडुल उर्फ सलीम अपने सकुनत पर हाजिर है । सूचना पर तस्दीक कार्यवाही हेतु हमराह प्रधान आरक्षक 406 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 130 शंकर प्रजापति, साक्षी निलेश विश्वकर्मा, जय बहादुर के कस्बा धनपुरी रवाना होकर आरोपी गुंडुल उर्फ सलीम के घर की घेराबंदी कर दबिश दिया तो आरोपी गुुंडुल उर्फ सलीम पिता मोहम्मद मजीद उम्र 30 साल निवासी बिलियस नंबर 01 धनपुरी का अपने घर में दस्तयाब हुआ ! उक्त आरोपी को माननीय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय शहडोल के आदेश क्रमांक 0010/जि.बदर/2021 दिनांक 23.03.2021 के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जिला शहडोल एवं उससे लगे सीमावर्ती जिला सीधी, सतना, उमरिया एवं अनूपपुर की सीमा से निष्कासित किया गया है  उक्त जिला बदर के आरोपी से जिले में वापस आकर अपने घर में रहने के संबंध में जिला दंडाधिकारी महोदय का आदेश पूछा गया जो नहीं होना बताया l आरोपी गुंडुल उर्फ सलीम पिता मोहम्मद मजीद उम्र 30 साल निवासी बिलियस नंबर 01 धनपुरी का कृत्य बिना जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेश के जिले के अंदर प्रवेश कर अपने घर में रहना पाए जाने तथा आदेश का उल्लंघन करना अंतर्गत धारा 188 ताहि०, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत दंडनीय पाए जाने से समक्ष गवाहान उपरोक्त को 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया और आरोपी की शारीरिक परीक्षण कराया जाकर न्यायालय पेश किया गया l धनपुरी थाना प्रभारी संजय जयसवाल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह और शंकर प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही l