मोहम्मद शकील
अनूपपुर मे शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत अनूपपुर पहुंचे NSUI प्रदेश प्रभारी नितीश गौर जी, प्रदेश अध्यक्ष युवाओं के नेता, छात्रों के हितैषी मंजुल त्रिपाठी जी व NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद ठाकुर जी का सोन नदी बरबसपुर के पास प्रशांत सिंह अपने साथियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किये उसके बाद बाइक रैली के माध्यम से कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी तिराहा पहुंचे जहां पर इंदिरा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
मुख्य रुप से कार्यक्रम पर उपस्थित कोतमा विधायक भैया सुनील सराफ जी, अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रमेश सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी, कार्यवाहक अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी जी व समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मयंक त्रिपाठी जी के निवास पहुंचे NSUI प्रदेश प्रभारी नितीश गौर जी, प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद ठाकुर जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पुष्पराजगढ़ विधायक श्री फुंदेलाल सिंह जी, कोतमा विधायक श्री सुनील सराफ जी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल जी, प्रदेश महासचिव रमेश सिंह जी, उपचुनाव में अनूपपुर से प्रत्याशी रहे श्री विश्वनाथ सिंह जी, राजीव सिंह, संजय सोनी, प्रशांत सिंह, आदर्श शुक्ला, मो.अहमद, राघवेन्द्र पटेल, आशीष सिंह, रितेन्द्र सिंह व समस्त कांग्रेस के साथी गण उपस्थित थे l

0 Comments