मिर्जा अफसार बेग
बूथ विस्तारक योजना को लेकर मंडल विस्तारकों की एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला विगत 5 जनवरी को होटल शुभम पैलेस शहडोल में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी विधायक हरिशंकर खटीक, शहडोल जिले के संगठन प्रभारी पीताम्बर टोपनानी, उमरिया जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बूथ विस्तारक योजना को लेकर मंडल विस्तारकों की एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला का आयोजन होटल शुभम पैलेस शहडोल में 5 जनवरी को किया गया जिसमें शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर जिले के सभी मंडल विस्तारकों एवं मंडल अध्यक्षों को बूथ विस्तार योजना के क्रियान्वन के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार एवं समापन सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी विधायक हरिशंकर खटीक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंच संचालन ज़िला महामंत्री संतोष लोहानी ने किया।

0 Comments