Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर परिषद बकहो में सिंधिया फैंस क्लब के प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण गौतम के अगुवाई में स्नेहियों, नागरिकों तथा भाजपा जनों ने म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बकहो आगमन पर किया भव्य स्वागत

 


मिर्जा अफसार बेग 

राष्ट्रीय मानवधिकार संगठन नई दिल्ली की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम ज़ी को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम जी ने पुस्तक भी भेंट किया 



पुण्य सलिला अमरकंटक से रीवा जाते समय अल्प प्रवास पर नगर परिषद बकहो में सिंधिया फैंस क्लब के प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण गौतम के अगुवाई में स्नेहियों, नागरिकों तथा भाजपा जनों ने म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का भव्य आत्मीय स्वागत किया।

नवगठित नगर परिषद बकहो क्षेत्र में विंध्य के गौरव म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष माननीय – गिरीश गौतम के प्रथम आगमन पर बाजे-गाजे के साथ अगुवानी करते हुये भव्य स्वागत पुष्पहार से किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम अवसर पर कहाकि – सहज व सरल स्वभाव के धनी म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम क्षेत्र के विकास हेतु तथा जन समस्याओं के निदान की दिशा में सदैव तत्पर रहे हैं, और ऐसे व्यक्तित्व के धनी प्रिय विधानसभा अध्यक्ष को हम सभी अपने बीच पाकर अत्यंत हर्षित हैं।

नगर परिषद क्षेत्र बकहो में प्रथम विधानसभा अध्यक्ष माननीय गौतम जी के आगमन पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री रविकांत चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता काशी प्रसाद शर्मा, नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सरावगी, पूर्व मंडल भाजपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी, नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश विशनानी, वरिष्ठ नेता अमृत दुबे, डॉ ओम नारायण त्रिपाठी, भाजपा युवा मोर्चा बुढार मंडल अध्यक्ष नमन ताम्रकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमाशंकर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदीप शर्मा, हंसराज द्विवेदी के विशिष्ट उपस्थिति में म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने संबोधित करते हुए कहाकि – शोषित पीड़ित समाज के लिए मैं सदैव उपलब्ध हूं और जिन क्षेत्रों में समस्याओं के निदान हेतु मेरी आवश्यकता हो तो मुझे अवगत कराएं मैं अपने माध्यम से जनता जनार्दन की सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं।

उन्होंने कहाकि – कोयलांचल क्षेत्र बुढार, धनपुरी, अमलई से हमारा पुराना नाता है, यहां संगठनात्मक कार्यक्रमों में आना बना रहता था और हम पार्टी जनों में एक दूसरे के प्रति असीम स्नेह रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री गौतम ने कहाकि – शहडोल संभाग पुराना रीवा संभाग ही रहा है और बकहो आगमन पर नागरिकों, स्नेहियों तथा भाजपा जनों को अपने बीच पाकर अत्यंत हर्षित हूं।

उन्होंने कहाकि – विधानसभा में हमारी पूरी पारदर्शिता है और उसके बाहर सभी से आत्मीयता पूर्वक मिलन व कार्यक्रमों में हिस्सा लेना एक अलग परंपरा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम जी का आत्मीय स्वागत सिंधिया फैंस के प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण गौतम ने करते हुए कहाकि – सहज एवं सरल विधानसभाध्यक्ष ने हमारे छोटे से आमंत्रण को स्वीकार कर अपना बहुमूल्य समय देकर हम सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है जिसके प्रति हम क्षेत्रीय जन उनके प्रति ह्रदय से आभारी है।

स्वागत अभिनंदन अवसर पर भाजपा नेता – सतीश तिवारी, रविकरण त्रिपाठी, रामनारायण उरमलिया, राजकमल शर्मा, सांसद प्रतिनिध अर्जुन सोनी, अनिल बर्मन, शिवेंद्र द्विवेदी, लक्ष्मी केवट, मीरा मिश्रा, शुभम जैन, सुनील गौतम, सरोज यादव, शिव तिवारी मुख्यरूप से उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments