Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदू नववर्ष पर युवाओं के द्वारा निकाली भव्य धर्म ध्वजा शोभायात्रा

 




अंकित गुप्ता 

*धनपुरी* जिले के कोयलांचल नगर धनपुरी बुढार में चैत्र प्रतिपदा के शुभावसर पर भव्य धर्म ध्वजा शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई बुढार स्थित संकटमोचन मंदिर से एकत्रीकरण के बाद भव्य वाहन रैली नगर भ्रमण को गाजे बाजे के साथ निकली जिसमे सैकड़ों क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया साथ ही धनपुरी बुढार की मत्तशक्तियों ने भी बढ़ चढ़कर धार्मिक रैली में हिस्सा लिया ज्ञात हो कि शुरुआत से धनपुरी नगर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन विराट स्वरूप में नगर के युवाओं के द्वारा बुढार एवम धनपुरी के वरिष्ठों के मार्गदर्शन में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होता रहा है जो की दिन प्रतिदिन और भी व्यापक और बृहद होती जा रही है

*मुख्य मार्गों से होते हुए धनपुरी पहुंची प्रभु राम की भव्य भगवा रैली*

संकटमोचन मंदिर बुढार से शुरू हुई रैली ने बुढार के मुख्य मार्गों से होते हुए धनपुरी नगर की प्रशासनिक सीमा वेलकम गेट पहुंची वहां से कॉलेज तिराहा वार्ड क्रमांक 1 धनपुरी होते हुए नगर पालिका बेरियाल से वार्ड क्रमांक 19 से होकर वहीं से गोफ चौराहा पहुंची जहां से कॉलरी रोड होते हुए भव्य भगवा रैली नगर के हृदय स्थल शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक धनपुरी पहुंची जहां पर चौक पर लगे भव्य भगवा वस्त्र को उतरकर नया भगवा ध्वज पूरे विधि विधान से पूजा करके लगाया गया और रैली में उपस्थित लोगों ने ध्वजा को प्रणाम कर सनातन संस्कृति को जीवंत रखने का प्रण लिया तत्पश्चात धनपुरी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद रंगमंच पहुंचकर भारत माता की विशाल महाआरती का आयोजन हुआ और भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष के साथ भव्य भगवा यात्रा का समापन हुआ

*ये रहे उपस्थित*

रैली में मुख्य रूप से बुढार एवम धनपुरी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवम स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया श्री चंद्रशेखर अग्रवाल रविकांत चौरसिया हेमंत सोनी कामाख्या राय अनिल जैसवाल श्रीकृष्ण गुप्ता अंकित गुप्ता जयंत जसवानी नमन ताम्रकार अरविंद रजक शिव शुक्ला मयूर मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।



Post a Comment

0 Comments