अंकित गुप्ता
*धनपुरी* नगर स्थित जिले की प्रतिष्ठित आस्था एवम श्रद्धा का केंद्र मां ज्वालामुखी मंदिर धनपुरी में चैत्र प्रतिपदा के शुरुआत से ही बड़ी ही धूमधाम देखी जा रही है मां की उपासना और अद्वितीय शक्तियों की परिचायक मां ज्वालामुखी मंदिर धनपुरी में मां ज्वालामुखी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं किंतु पंचमी के दिन मां का विशेष श्रृंगार किया जाता है साथ ही अनुपम अलौकिक तेज से मां जब भक्तों को दर्शन देती है तब सभी भक्त मंत्रमुग्ध रह जाते हैं मां की नैन भिराम मनमोहक छवि को देखकर यूं प्रतीत होता है जैसे मां साक्षात दर्शन दे रही हो
*विशेष श्रृंगार पूजन कर खोले गए मंदिर के कपाट*
मां ज्वालामुखी मंदिर धनपुरी वैसे तो अपने चमत्कारों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहती है पर पंचमी दिवस पर मां का अद्भुत श्रृंगार और लोक कल्याण हेतु की जाने वाली पूजा लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनती हैं इसी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले भर से ज्वालामुखी मंदिर पहुंचते हैं और मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं
*समिति के द्वारा की गई है समुचित व्यवस्था*
हिंदू जनजागरण समिति के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह सेंगर एवम समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा निस्वार्थ भाव से लगातार माता रानी की सेवा की जाती है साथ ही श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कि असुविधाओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए समिति प्रबंधन के द्वारा व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए जाते है जिससे की भक्तजन बिना किसी रुकावट के मां के दिव्य दर्शन करते हैं साथ ही समिति के अध्यक्ष एवम नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पुष्पेंद्र सिंह सेंगर ने नगरवासियों से बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने की अपील की है।



0 Comments