अंकित गुप्ता
*धनपुरी* नगर धनपुरी में आज अलौकिक दृश्य कॉविड काल के बाद पुनः देखने को मिलेगा जब तीसरे साल प्रभु श्री राम चंद्र जी की भव्य शोभायात्रा साथ ही मां ज्वालामुखी मंदिर का भव्य जवारा जुलूस लोगों को देखने को मिलेगा हिंदू जनजागरण समिति के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया की शाम 4 बजे भव्य जवारा जुलूस एवम मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम भगवान जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु मंदिर परिसर से प्रस्थान करेगी शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों चौराहों से होते हुए वापस से ज्वालामुखी मंदिर धनपुरी पहुंचेगी जहां पर जवारों का विसर्जन पूरे भक्ति भाव से किया जाएगा समिति के द्वारा जवारा विसर्जन हेतु सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है समिति के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह सेंगर ने नगर वासियों से शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।



0 Comments