अंकित गुप्ता
*धनपुरी* अपनी अनूठी पहचान को जीवंत रखते हुए विगत कई वर्षों से नगर जवारा उत्सव समिति के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद रंगमंच पहुंचने वाले हर एक जवारा जुलूस और शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा और वहां कलश स्थापित की हुई महिपाओं बहनों के लिया जल इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाएगी नगर जवारा उत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया की विगत वर्षों से लगातार समिति के द्वारा मातृशक्तियों का सम्मान किया जाता रहा है साथ ही आस्था एवम भक्ति भावना को जीवंत रखने वाली कन्याएं जो की जवारा जुलूस में बढ़चढकर हिस्सा लेती हैं उनकी श्रद्धा पर एक फूल श्रम का सेवा का समिति के द्वारा चढ़ाया जाता है जिससे की हम भी पुण्यलाभ अर्जित कर सके
श्री सोनी ने बताया की रंगमंच में मां महाकाली का नृत्य होगा साथ आदिवासी सनातन परंपराओं के जीवन उदाहरण भी देखने को मिलेंगे जो की नगर के लिए गौरव की बात है कार्यकम। आज शाम 6 बजे शुरू होगा सभी सम्मानित नगरवासियों से समिति ने रंगमंच पहुंचने की अपील की है।


0 Comments