राम प्रकाश जयसवाल 

शहडोल । भूमि स्वामी  एज़ाज़ खान, ईफराद खान (गुड्डू बाबा),के द्वारा कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया गया कि ग्राम सोहागपुर खसरा नम्बर-1456 बाद बटंकित 1456/1 एवं 1456/2 बिना नक्शा तरमीम के भूमि पर अवैधनिक रूप से बिना विक्रय पत्र संम्पन्न व बिना भूमि स्वामी घोषित हुए अहमद खान पिता स्वर्गीय हिदायत उल्ला खान ने अवैधनिक तरीके से जबरन कब्जा करते हुए, मकान निर्माण करने व भू माफियाओं के साथ मिलकर पुनः भूमि पर कब्जा कर स्थाई निर्माण कर मकान बनाया गया, 

भूमि स्वामी ने ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर से निवेदन कर, मांग करते हुए बताया कि जिला एवं सत्र  न्यायालय के पीछे आरजी पैतृक आराजियात अब्दुल लतीफ एवं अब्दुल बसीर के हक़ व स्वत्व में निहित थी,मूल नम्बर में छेड़ छाड़ करते हुए बटांकन की फर्जी कायमी वर्ष 1955-56 में बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना कर लिया गया, वर्तमान समय मे शेष सहखातेदार यथावत रहने के कारण विभाजन पत्र का आवेदन तहसील न्यायालय में विचरण अवस्था मे है, उसके बाद भी अहमद खान ने भू माफिया सबाब खान, नबाब खान के साथ मिलकर अवैध मकान का निर्माण करा लिया गया, अहमद खान के पास भूमि का वैधानिक दस्ताबेज न होने पर मकान खाली कराया जाए व भूमि से अतिक्रमण कर कब्जा दिलाया जाए ।