रिपोर्ट @अंकित गुप्ता
*निलंबन की मांग और एफआईआर दर्ज ना हुई तो सामूहिक रूप से काम बंद करने का दिया अल्टीमेटम*
*धनपुरी* धनपुरी शहर फिर एक बार जिले के अंदर सुर्खियां बटोर रहा है वजह वही पुरानी प्रभारी सीएमओ और उनकी कार्यशैली मामला है सफाई कर्मियों का जो अब खुलकर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अनैतिक कार्यशैली के खिलाफ सामने आए हैं और लामबंद होकर प्रभारी सीएमओ को हटाए जाने साथ ही भ्रत्य भरत सिंह की भी विभागीय जांच कराए जाने की मांग को लेकर मांगपत्र शहडोल संभागायुक्त महोदय श्री राजीव शर्मा कलेक्टर वंदना वैध सोहागपुर एसडीएम को सौंपा जहां पर विषयवार ढंग से प्रभारी सीएमओ और उसके खासमखास भरत सिंह की कारगुजारियां का जिक्र किया गया है और लामबंद होकर यह मांग की है की वर्षों से जमे हुए एक भ्रष्ट अधिकारी जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के मस्टर श्रमिक घोटाले के साथ साथ अन्य कई आरोप पहले भी लगाए जा चुके हैं तत्कालीन एसडीएम श्री शेर सिंह मीणा ने अपनी जांच रिपोर्ट में प्रभारी सीएमओ की अनियमितताओं का जिक्र करते हुए उन्हें दोषी पाया था और अपनी जांच रिपोर्ट में साफ साफ यह बात कही थी को धनपुरी पालिका में बेहद भ्रष्टाचार व्याप्त है और पूर्व में काफी भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन उस समय पर भी अपने प्रबंधन पर महारत हासिल करके रखने वाले एक अदने से उपराजस्व निरीक्षक के इशारों इशारों पर ईमानदार अधिकारी का तबादला करा दिया और उनके जाते ही जांच ठंडे बस्ते पर चली गई जिसके फलस्वरूप भाजपा नेता एवम समाजसेवी श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कुछ दिनों पूर्व तहसील ग्राउंड वार्ड नंबर एक धनपुरी पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्रभारी सीएमओ पर कार्यवाही और एफआईआर दर्ज कराने बावत आमरण अनशन किया था उसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा एवम एडिशनल एसपी मुकेश वैश्य के गहरे और ठोस आश्वासन में बाद आमरण अनशन को खत्म कराया गया
*मामले अनेक दोषी एक*
आज प्रभारी जी सुर्खियों में इसलिए है चूंकि प्रभारी जी के ही कर्मचारी या ये कहें धनपुरी को स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाने वाले स्वच्छता ग्राहियों ने ही शहडोल संभागायुक्त महोदय शर्मा कलेक्टर वंदना वैध एसडीएम सोहागपुर को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है की अनेको मामलों में आरोप सिद्ध हो जाने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर महज दिखावा हुआ और जिनको जनता ने चुनकर विधानसभा में भेजा उन्ही का आशीर्वाद पाकर प्रभारी जी की पुनः पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में वापस से ताजपोशी हुई सवाल यह भी उठता है की माननीय सीएम साहब क्या आगामी विधानसभा चुनाव आप भ्रष्टाचारियों को साथ लेकर लड़ेंगे!!
*भरत सिंह बना छोटा सीएमओ*
नगर पालिका परिषद धनपुरी में प्रभारी सीएमओ का खास हर कोई नही बन सकता लेकिन पता नही भरत सिंह जिसका मूल पद चपरासी है वह आज सीएमओ रविकरण त्रिपाठी जी का खासमखास बनकर या ये कहें समस्त लेनदेन का मातहत छोटा सीएमओ बनकर बैठा हुआ है जहां पर प्रत्येक कर्मचारियों को नियुक्ति के लिए प्रभारी से पहले जूनियर सीएमओ भरत से मिलना पड़ता है और लेनदेन के बाद अर्जी ऊपर लगती है यह बात आमजनमानस के बीच में पहले से ही थी किंतु आज जब सफाई कर्मियों ने संभाग एवम जिला प्रशासन को सौंपे अपने ज्ञापन में यह सनसनीखेज आरोप लगाया तो सुनकर लोग चौंक गए और सीएमओ जिनका मूल पद उपराजस्व निरीक्षक का है उन्हे यहां से हटाए जाने की मांग कर रहे है प्रभारी पर लगाए गए आरोपों की सूची काफी लंबी है जो की उनके सबसे निजदिकी कर्मियों ने ही लगाई है और आज अब यह बात साबित होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा की क्या देश में दोहरा कानून हावी है !!
सफाई कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को दिया काम रोकने एवं अनिश्चितकालीन धरने में बैठने का अल्टीमेटम -
नगर पालिका परिषद धनपुरी में एक दशक से भी ज्यादा समय से पदस्थ भ्रष्ट प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के खिलाफ मुहिम थमने का नाम नहीं ले रही है। समाजसेवी एवं भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद बीते शुक्रवार को स्थगित किए जाने के बाद अब नगर पालिका परिषद धनपुरी के सफाई कर्मचारियों ने भ्रष्ट सीएमओ रविकरण त्रिपाठी को हटाए जाने की मांग को लेकर काम रोकने एवं अनिश्चितकालीन धरने में बैठने का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को थमा दिया है, जिसमें उन्होंने 1 मई को मजदूर दिवस के दिन से काम रोकने एवं अनिश्चितकालीन धरने में बैठने की सूचना जिला प्रशासन को देते हुए भ्रष्ट सीएमओ रविकरण त्रिपाठी को तत्काल हटाए जाने की अपनी मांग सामने रखी है।



0 Comments