Ticker

6/recent/ticker-posts

जी.श्रीनिवासन होंगे एसईसीएल के नए निदेशक (वित्त)

 


लोक उद्यम चयन बोर्ड ने सीआईएल मुख्यालय में महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्यरत जी. श्री निवासन के नाम की अनुशंसा

मिर्जा अफसार बेग
बिलासपुर – मद्रास यूनिवर्सिटी से फस्र्ट क्लास बी.काम की डिग्री उपरांत उन्होंने एसोसिएट इनकाॅस्ट एण्ड वक्र्स एकाउन्टेन्टस आफ इण्डिया की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड, नागपुर से 1987 में की थी। बजट, टैक्सेशन, ट्रेजरी मैनेजमेंट,कार्पोरेट एकाऊंट आदि वित्तीय क्षेत्र में जी. श्री निवासन का 35 वर्षों से अधिक कार्य अनुभव है। कोल इण्डिया लिमिटेड में ई आर पी के एफआईसी ओ माड्यूल के कार्यान्वयन में उनकी विशेष भूमिका रही है। जी. श्री निवासन ने एसईसीएल में कार्पोरेट एकाऊंट सहित अन्य जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। वर्तमान में कोल इण्डिया लिमिटेड कोलकाता में महाप्रबंधक (वित्त) के रूप में बजट, एमओयू, ईआरपी आदि कार्यो में इनके द्वारा सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। जी. श्रीनिवास के एसईसीएल के निदेशक (वित्त) पद पर चयन होने पर एसईसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों मे हर्ष व्याप्त है।

(साभार मध्य सामना)

Post a Comment

0 Comments