रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
भारतीय जनता पार्टी मंडल धनपुरी शक्ति केन्द्र के वार्ड नंबर 16,17, 18 में जवाहर जसवानी के निवास पर बैठक रखी गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जैतपुर विधान सभा प्रत्याशी जय सिंह मरावी जी का आगमन हुआ तीनो वार्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी जय सिंह मरावी जी का आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में मरावी जी ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करे घर घर लोगो के पास पहुंचे कोई भी व्यक्ति ना छूटे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताए हर बूथ का कार्यकर्ता केवल अपने पर कार्य करे बूथ जीते तो विधान सभा जीते कार्यक्रम के मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी जी ने कहा कार्यकर्ता जो जिस बूथ का है उसी बूथ पर रह कर कार्य करे बूथ के वरिष्ठ जनों बूथ सीमित के सदस्यों पन्ना प्रमुखों को लेकर घर घर पहुंचे अपना बूथ सबसे मज़बूत के नारों के साथ कार्य करे मुख्य वक्ता डाक्टर विजय सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओ को शक्ति केन्द्र के अपने अपने बूथ पर जाकर कार्य करने को कहा । मंडल महामंत्री अनिल जयसवाल जी ने कहा हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर जाकर कर जन जन भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्य को बताए और पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी जय सिंह मरावी जी को विजय बनाने को कहे संगठन प्रतिज्ञा जिला महामंत्री युवा मोर्चा मोहन सोनी जी ने कराई मंच संचालन शक्ति केंद्र संयोजक रमजान शेख ने किया।
अभार प्रदर्शन जयंत जसवानी ने किया कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पूर्व अंदोदय समिति के अध्यक्ष सदन कपूर वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर जसवानी अंदोदय समिति अध्यक्ष धनपुरी संजू चंदवानी मंडल महामंत्री अनिल जयसवाल पूर्व पार्षद राजेन्द्र अग्रवाल चंद्र प्रकाश केवट, शिक्षक प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार त्रिपाठी राकेश अग्रवाल अज्जू जयसवाल मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश रजक युवा मोर्चा नीति सोध प्रभारी जयंत जसवानी कार्यक्रम संयोजक रमजान शेख व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील नानकवानी कैलाश हरजोत दीपू गिडवानी मनोहर रूचंदानी बिर्जेश कचेर रमा शंकर कुशवाहा सुभाष गुप्ता गंगा गुप्ता हसन जैकी कोल राकेश पंजवानी मुन्ना खान चच्चा, मो.इस्लाम लल्ला खान बाली सिंह रमा शंकर सुनील सेन इरफान डब्बू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
0 Comments