रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
दिनांक 16 जनवरी 2025 को शहडोल में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के मुख्य आतिथ्य में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव समिट का आयोजन किया जा रहा है। उक्त समिट में अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपति तथा उनके अतिरिक्त अन्य कई गणमान्य प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए श्री अनुराग शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा आज दिनांक 15 जनवरी 2025 शहडोल जोन के समस्त पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जाकर विशेष निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में शहडोल जोन के उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, SDOP एवं अन्य पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।
0 Comments