Ticker

6/recent/ticker-posts

भोपाल से आये प्रदेश प्रवक्ता मा.अमित तावरे जी ने एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष मो.असलम शेर के निवास पर पहुँच कर की औपचारिक भेंट

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग

उमरिया - प्रदेश प्रवक्ता अमित तावरे जी ने एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के निवास पर पहुंचकर औपचारिक भेंट की और अल्प विश्राम किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और युवा नेतृत्व की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। 


*मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अमित तावरे जी का उमरिया दौरा सम्पन्न*

उमरिया - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता माननीय अमित तावरे जी ने अपने उमरिया दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों और स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

*कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान*

मान. अमित तावरे जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है और कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से इस दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने का भी आग्रह किया। अपने दौरे के दौरान तावरे जी ने स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को सशक्त करने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और सरकार से उनके समाधान की मांग करने की सलाह दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, कॉलेज अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, राजा रावत, सचिन चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments