Ticker

6/recent/ticker-posts

अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के उपलक्ष में *महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन व प्रदर्शनी का भाजपा कार्यालय शहडोल में हुआ शुभारंभ

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग

शहडोल- भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया है कि कमला नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के 300वां जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 21 मई, से 31 मई, तक भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले में  चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के तहत आज अटल निलय भाजपा जिला कार्यालय में  जिला महिला जनप्रतिनिधि  सम्मेलन , प्रदर्शनी का शुभारंभ का शुभारंभ किया गया



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने लोकमाता जी के संघर्षमय जीवन, सुशासन, और समाजहित में किए गए अतुलनीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला
मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अनुपम अनुराग अवस्थी जी ने बताया लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है  जिन्होंने जनकल्याण और न्याय की अद्वितीय मिसाल कायम की। उनके धार्मिक योगदान के बारे में बताया तथा विस्तृत रूप से उनके जीवन पर प्रकाश डाला
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी ने अहिल्याबाई होलकर जी की विरासत ,सुशासन, नारी नेतृत्व सेवा और न्याय से सजी मराठा शक्ति की अनुपम गाथा उनका न्याय समाज सुरक्षा,और महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया


कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष कुमार लोहानी ने स्वागत भाषण देते हुए 21 में से 31 मई तक चलने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखी
बैठक में पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह जी  नगर पालिका अध्यक्ष रविंद्र कोर छावड़ा जी श्रीमती शालिनी सरावगी श्रीमती मौसमी केवट जनपद अध्यक्ष श्रीमती राम बाई जी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा गुप्ता जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी श्री सुशील शर्मा, प्रदेश सह संयोजक श्री अमित मिश्रा मंडल अध्यक्ष श्री प्रियम त्रिपाठी,श्री धर्मेंद्र सिंह मीनू श्रीमती जयश्री कचेर कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अंजुला नामदेव श्रीमती पुष्पा द्विवेदी श्रीमती राखी शर्मा श्रीमती नीलम चतुर्वेदी श्रीमती बेला राठौर रेखा त्रिपाठी सहित जिला पंचायत सदस्य ,पार्षद,जनपद सदस्य, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष , भाजपा  पदाधिकारी, कार्यक्रम के प्रभारी महिला मोर्चा पदाधिकारी ,कार्यक्रम की मंडल टोली  रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्यक्रम सह संयोजक श्रीमती निभा गुप्ता  ने एवं आभार जिला मंत्री कार्यक्रम टोली की जिला  सदस्य श्रीमती धीरू सिंह परिहार ने व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments