रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल । ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा भाजपा कार्यालय अटल निलय में भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा के नेतृत्व में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया है कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक संतोष कुमार लोहानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, जिला कोषाध्यक्ष एवं अभियान के सह संयोजक मनोज गुप्ता, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अमित मिश्रा, जिला मंत्री प्रकाश नारायण शुक्ला, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा निभा गुप्ता, अमित गुप्ता, नगर महामंत्री, पार्षद अनमोल सोनी, नगर उपाध्यक्ष अभियान के नगर संयोजक राकेश सैनी, नगर मंत्री राकेश कन्नौजिया आयुष पाण्डेय, रूपा चतुर्वेदी, सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने कहा कि आइये, इस मानसून अधिक से अधिक पौधारोपण के माध्यम से धरती को हरा भरा बनाएं और पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
0 Comments