रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानन्द शाखा के स्वयं सेवकों ने भी किया पौधरोपण
शहडोल - प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने वृद्धाश्रम कल्याणपुर में आम का पौध रोपित कर की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की विवेकानन्द शाखा के स्वयं सेवकों ने भी फलदार पौधरोपित किया।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि मानव सहित प्रकृति के हर जीव एवं वनस्पति के जीवन के लिए वृक्ष महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष प्राणवायु आक्सीजन तो देते ही हैं साथ ही पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं। संसार के जीव, जन्तु, पशु-पक्षियों, के आश्रय स्थल भी यही वृक्ष होते हैं। मिट्टी के कटाव को रोकने के साथ ही जलाऊ एवं इमारती लकड़ियों में भी इनका उपयोग होता है। वृक्ष धरती मां का श्रंगार हैं। वृक्षों से धरती मां की हरीतिमा बनी रहती है साथ ही जल संरक्षण एवं संवर्धन में भी उपयोगी होते हैं।
आज के आयोजन में भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कलेक्टर श्री केदार सिंह का स्वागत किया तथा परिषद की पर्यावरण विभाग की उपाध्यक्ष नीति सिंघल ने वृक्षों को बचाने को बचाने का संदेश देने वाली एक स्वरचित कविता का गायन किया । परिषद के सचिव विजय दुबे ने परिषद द्वारा आगामी दिनों में किए जाने वाले पर्यावरणीय तथा सेवा कार्यों की चर्चा की ।
कार्यक्रम में डॉ. अशोक सराफ, प्रकाश गुप्ता, अशोक मोर, श्रीजा गुप्ता, मनीष गुप्ता, एस.एस. जौहरी ,दीपक केसरवानी, रवि नेमा, भारती गुप्ता, माधुरी श्रीवास्तव , श्रीलेखा जौहरी, सुशील सिंघल, अजय शर्मा, बबीता मोर, रिंकी दुबे, रविंद्र गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता, शाकिर अली, रुचिर श्रीवास्तव, आनंद राय सिन्हा, शिव प्रसाद, राज मन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
परिषद के सभी सदस्यों ने भी वृद्धाश्रम में फलदार एवं इमारती वृक्षों का रोपण किया।आज के कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक सराफ, प्रकाश गुप्ता, अशोक मोर, श्रीजा गुप्ता, मनीष गुप्ता, एस.एस. जौहरी ,दीपक केसरवानी, रवि नेमा, भारती गुप्ता, माधुरी श्रीवास्तव , श्रीलेखा जौहरी, सुशील सिंघल, अजय शर्मा, बबीता मोर, रिंकी दुबे, रविंद्र गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता, शाकिर अली, रुचिर श्रीवास्तव, आनंद राय सिन्हा, शिव प्रसाद, राज मन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
परिषद के सभी सदस्यों ने भी वृद्धाश्रम में फलदार एवं इमारती वृक्षों का रोपण किया।
0 Comments