रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निवासरत विप्र ब्राह्मण बंधुओ ब्राह्मण महाकुंभ प्रयागराज में आप सादर आमंत्रित है
शहडोल।अखंड ब्राह्मण सेव समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी ने कहा कि आज देश में कुछ राजनेता देश की जानता को जाति और धर्म के नाम पर लड़ा रहे है अब ये सब बंद होना चाहिए।देश में प्रतिदिन हो रहे सनातन धर्म का अपमान साधु संतों एवं ब्राह्मणों का अपमान वहीं देश की महिलाओं के साथ हो रहे अपमान को लेकर 14-एवं15 जून को ब्राह्मण महाकुंभ उत्तर प्रदेश प्रयागराज में अखंड ब्राह्मण सेव समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो लोग ब्राह्मण है और अपने आप को देश के लिऐ समर्पित करने का दम रखते है उनका अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति हार्दिक स्वागत करती है।अखंड ब्राह्मण सेव समिति प्रदेश अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश के जिलों में ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है अगर कोई ब्राह्मण भाई गरीब हैं तो भी उसे सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।शासन और प्रशासन जो शांत बैठ कर तमाशा देखने का काम कर रही है उसे लेकर माननीय राष्ट्रपति महोदया जी तक मीडिया और सोसल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखेगे क्योंकि आज देश की महिला सुरक्षित नहीं है हमारा देश सनातन धर्म को मानने वाला देश है और आज के इस युग में न केवल ब्राह्मणों, साधु संत बल्कि हिंदू देवी देवताओं का भी सारे आम अपमान किया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है सरकार को इन बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।अखंड ब्राह्मण सेव समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रवि मिश्रा के निर्देशानुसार अखंड ब्राह्मण सेव समिति प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निवासरत विप्र (ब्राह्मण) बंधुओ से विनम्र अपील करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड ब्राह्मण सेव समिति राष्ट्रीय अधिवेशन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा पर इस वर्ष यह राष्ट्रीय अधिवेशन प्रयागराज में मनाया जाएगा ब्राम्हण महाकुंभ प्रयागराज में आप सभी विप्र (ब्राह्मण) बंधुओ का स्वागत है वंदन है अभिनंदन है मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निवासरत विप्र ब्राह्मण बंधुओ से विनम्र अपील है कि अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति (भारतवर्ष)के तत्वाधान में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन ब्राह्मण महाकुंभ प्रयागराज में आप सादर आमंत्रित है ।दिनांक 14 एवं 15 जून 2025 स्थान : संगम तट प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)सम्पर्क सूत्र - 6261815242 ,7999140850, 8140280029 अखिलेश कुमार शर्मा प्रदेश मिडिया प्रभारी मध्य प्रदेश अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति ने मध्यप्रदेश को सभी जिलों में निवासरत विप्र ब्राह्मण बंधुओ से की अपील दिनांक 14 एवं 15 जून 2025 को अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण महाकुंभ प्रयागराज पहुंच कर अखंड ब्राह्मण सेव समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम को सफल बनाएं ।जय बाबा परशुराम जी जय बाबा महाकाल जी।
0 Comments