रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया अनूपपुर जिले के दौरे पर रहें, जहां जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा एवं विधानसभा अध्यक्ष अनूपपुर सैफ रिजवी, कोतमा मो. नदीम, पुष्पराजगढ़ हितेश तंबोली (वीरू) की अगुवाई में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत एवं जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक को किया संबोधित तत्पश्चात डिंडोरी जिला के लिए हुए रवाना

युवा कांग्रेस प्रदेश यश घनघोरिया का 2 मार्च से लगातार जारी दौरा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय अनूपपुर पहुंचे। अनूपपुर जिले में प्रवेश करते ही अमलाई में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सैफ रिजवी द्वारा गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए महामाला पहनाकर साथियों के साथ भव्य स्वागत किया गया, इसके बाद काफिला अनूपपुर के लिए रवाना हुआ। अनूपपुर पहुंच यश घनघोरिया ने इंदिरा चौक पहुंच साथियों के साथ इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की ओर रवाना हो गए। जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत कर, बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। सर्वप्रथम बैठक में मंचाशीन अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संगठन प्रभारी चेतन, चौधरी, युवा कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू, प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिज्ञान शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सिंह का माल्यार्पण कर एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो. नदीम द्वारा महामाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक उपस्थित युवा कांग्रेस के जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों ने अपने अपने विचार रखे। तत्पश्चात मंचाशीन अतिथियों ने भी उपस्थित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने अपने युवा कांग्रेस के कार्यकाल की कार्यशैली व अनुभव को साझा किया और बताया कि कैसे वे युवा कांग्रेस संगठन में कार्य करते हुए यहां तक पहुंचे है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने भी सभी को संबोधित करते हुए संगठन के कार्यों, आगामी रीति व नीतियों के बारे में विस्तार से बताया और जबलपुर में आयोजित होने वाले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक का सफल संचालन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद ने किया और आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के समस्त जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।