रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने यातायात आरक्षक को गत 15 दिनों से बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर विवेकानंद तिवारी को विभिन्न स्थानों पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया में निजी लाभ एवं प्रचार के लिए अपलोड किए जाने को पुलिस रेग्यूलेशन 64 के सेवा की सामान्य शर्तों का उलंघन मानते हुए निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रआर अपने शासकीय ड्यूटी पर न जाकर निजी लाभ के लिए सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने में सक्रिय पाये गए हैं।
सोशल मीडिया वीडियो में देखा जा रहा था कि वे पुलिस की निर्धारित वर्दी में मोनो हटाकर शेष वर्दी धारण कर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।


0 Comments