रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
*नगर पालिका के विकास कार्यो से कोसों दूर है हकीकत, वर्षों से अधर में लटका है।चौपाटी निर्माण कार्य*
बिरसिंहपुर ---- पाली नगर पालिका परिषद पाली में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगर में चौपाटी का निर्माण वर्षों से अधर में लटका हुआ है और अब यह नागरिकों के लिए एक सपना बनता जा रहा है। नगर में ऐसे कई निर्माण कार्य हैं जो बीते कई वर्षों से पूरे नहीं हो पाए हैं। नगर पालिका परिषद लगातार विकास की उपलब्धियां गिना रही है, लेकिन चौपाटी जैसे जरूरी प्रोजेक्ट पर कोई ठोस काम होता नहीं दिख रहा। नगर पालिका ने अस्थाई तौर पर चौपाटी के लिए स्थान तो तय कर दिया, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। चौपाटी में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त उजाला। शाम होते ही अंधेरे के कारण न ग्राहक आते हैं। न दुकानदार टिक पाते हैं। मजबूरी में व्यापारी मुख्य सड़कों पर ही दुकानें लगा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। और अब तो पाली नगर के लोग भी सवाल पूछने लगे हैं कि जब नगर पालिका परिषद पाली विकास के नाम पर करोड़ों के बजट खर्च करने का दावा करती है, तो वर्षों से लंबित चौपाटी का निर्माण क्यों नहीं करा पा रही हैं। आखिर हम पाली की जनता को व्यवस्थित चौपाटी कब मिलेगी।


0 Comments