रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
*उमरिया*---आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल घुँनघुटी जिला उमरिया द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल घुँनघुटी से भव्य तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री अशोक नायक जी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं के ने भाग लिया जिसमें
श्री अमृत लाल जैसवाल जिला उपाध्यक्ष, श्री पवन मिश्रा जी ,जिला संयोजक, श्री अशोक नायक जी मंडल अध्यक्ष, श्रीमती ममता सिंह, उपाध्यक्ष, श्री महेंद्र सिंह बघेल, उपाध्यक्ष, श्री R D यादव ,महामंत्री, श्री पुरुषोत्तम सिंह जी, श्री धूप सिंह जी जनपद सदस्य श्री नीलेंद्र शुक्ला जी ,श्री अभिषेक शिवहरे जी कार्यालय मंत्री, श्री कन्हैया शुक्ला जी ,श्री विनय केवट जी ,श्री शिव मंगल यादव जी ,श्री राम प्रकाश गुप्ता जी ,श्री मन्नू शिवहरे जी ,श्री अतुल सिंह जी*, श्री राम दुलारे बैगा जीएवं श्री जुबेश यादव जी।
सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर स्कूल से रैली निकाली और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। बच्चों और ग्रामीणों में भी तिरंगे के प्रति भारी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री श्री R D यादव जी ने सभी स्नेहीजनों का मंडल घुँनघुटी की ओर से आत्मीय आभार व्यक्त किया और कहा कि _"आप सभी का स्नेह और सहयोग इसी तरह बना रहे। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है और इसे हर घर तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।


0 Comments