अमजद खान की रिपोर्ट
शहडोल । जिले के बुढ़ार थानां क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई , जहा दो सगे भाइयों की सन्देहासपद मौत हो गई मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाच में जुटी है। बुढ़ार थानां क्षेत्र के ग्राम छांटा के रहने वाले 15 वर्षीय रवि सिंह व दीपक सिंह रोज की तरह बीती रात्रि खाना खाकर सो गए थे , तभी देर रक्त अचानक दोनों भाइयों की तबियत खराब होने लगी सुबह 4 बजे बड़े भाई रवि सिंह की मौत हो गई तो वही सुबह होते होते दूसरे भाई दीपक की भी मौत हो गई । मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। दोनों भाइयों की संदेहास्पद मौत के मामले में बुढ़ार पुलिस मार्ग कायम कर जाच में लव लिया है। आपको बता दे कि दोनों बच्चो के पिता की आज से लगभग 4 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी, जिसके बाद बच्चो की माँ व दोनों बेटे अपने चाचा ले पास रहते थे ।


0 Comments