Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा में कथित जुए के अड्डे की चर्चा, शराब और कोयले के अवैध कारोबार में संलिप्तता के भी आरोप

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
अमलाई। अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरा में भुलई नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से लंबे समय से जुआ खिलाए जाने की चर्चा सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यहां दोपहर से लेकर देर रात तक बावनपरी का खेल चलता है, जहां आसपास के युवाओं और जुआ खेलने वालों की रोजाना महफिल सजती है।

सूत्रों का यह भी दावा है कि जुआ खिलाने के अलावा संबंधित भुलई नामक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से शराब बिक्री का कारोबार भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं, कोयले के कथित अवैध कारोबार में भी उसकी संलिप्तता बताए जाने की चर्चा क्षेत्र में है।

इन गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

अब देखना यह होगा कि इन कथित गतिविधियों को लेकर अमलाई पुलिस कब तक जांच और कार्रवाई करती है। यदि शिकायतों में तथ्य पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की उम्मीद स्थानीय लोगों ने जताई है।



Post a Comment

0 Comments