अपूर्व पाठक की रिपोर्ट
अयोध्या। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा है कि राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगे इसकी जांच होनी चाहिए ताकि जनता को सत्यता का पता लग सके। चंदा चोरी व कमीशन खोरी न हो। जनता ने चंदा राममन्दिर निर्माण हेतु दिया है जमीन खरीदकर कमीशनखोरी व करप्शन हेतु नही। यह सब धन जनता का है। ट्रस्ट इसका जवाब अब दे। श्री यादव आज अयोध्या सुग्रीव किला मन्दिर में पुण्यतिथि में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम 2022 में सरकार बनाएंगे और वह सरकार गैर भाजपाई होगी ताकि सभी का विकास हो सके। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या का विकास हमारी देन है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री थे तो अयोध्या का चौमुखी विकास हमने करवाया था। उन्होंने कहा कि हमने अपनी ताकत इटावा में दिखा दी है। इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष को हमने निर्विरोध बना दिया है और अब मेरी बारी है कि मैं 2022 में भी अपनी ताकत दिखाउ। उन्होंने कहा कि अगर परिवार एक होता तो प्रदेश में जो जिला पंचायत अध्यक्षों को जो गुंडई दिखाई गई है। यह गुंडई कोई नहीं दिखा पाता। शिवपाल सिंह ने कहा कि हम शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि गैर भाजपाई दल सभी एकजुट हों ताकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर परमुखी में सफलता मिल सके। हम सब एकजुट पूर्ववत नहीं रहे नहीं तो बहुत बड़ी सफलता मिलती। उन्होंने कहा कि अगर सब परिवार एकजुट होता सारे दल एकजुट होते तो जिला पंचायत के सदस्यों के ऊपर जो डाका डाला जा रहा है। पुलिस द्वारा सत्ता के दबाव में जबरन उन्हें नामांकन करने से रोका जा रहा है। उनको घर से उठाया जा रहा है फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। अगर एक होते तो यह कदापि नहीं होता। श्री यादव ने कहा मिशन 2022 को सफल बनाएंगे। यूपी में गैर भाजपाई सरकार बनाएंगे। इसी उद्देश्य पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान महंत विनोददास, महन्त परशुरामदास ने शिवपाल सिंह यादव का 51 किलो फूलों का माला पहनाकर स्वागत सम्मानकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान पार्टी के नेता अनिल सिंह राणा, ललित यादव, एमपी यादव ,दीपू यादव सहित अन्य उपस्थित रहे व अपने नेता का स्वागत सम्मान कर चुनाव सम्बन्धी गुप्त मंत्रणा भी किए।


0 Comments