धनपुरी । कोविड-19 संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 का टीकाकरण कराया जा रहा है। जिसमें गत दिवस युवा समाजसेवी तबरेज खान निवासी धनपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी राजा मोहल्ला नंबर 4 वार्ड न. 14 कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। वैक्सीनेशन के बाद युवा समाजसेवी तबरेज खान ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को हराने के लिए जरूरी है कि सभी पात्र लोग वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी लापरवाही नहीं बरतनी है सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहे या साबुन से हाथ धोते रहें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका राज्य शासन द्वारा निशुल्क लगाया जा रहा है आप सभी पात्र व्यक्ति इसका लाभ लें वैक्सीन ही आपका सुरक्षा कवच है।


0 Comments