मोहम्मद शकील
शहडोल।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की घोषणा के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाहें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर लगी हुई है बताया जाता है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और अब नए जिला अध्यक्ष की घोषणा होनी है पार्टी की रीढ़ माने जाने वाली युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने के लिए भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर आजमाइश की जा रही है और राजधानी के चक्कर भी लगाए जा रहे हैं वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय सिंह बघेल हैं जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है सूत्रों की माने तो बघेल भाजपा की टीम में जाने के लिए पुरजोर कोशिश किए थे लेकिन असफल हुए हैं उनके कार्यकाल का भी 4 साल पूरा हो चुका है कोरोना महामारी के कारण कार्यकारिणी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की घोषणा में विलंब हो रहा है हालांकि अभी तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा भी नहीं हो पाई है और प्रदेश कार्यकारिणी में भी जगह पाने के लिए शहडोल संभाग के युवा नेता लगे हुए हैं
वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष पद शहडोल जिला मुख्यालय निवासी के पास है ऐसे में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष पद कोयलांचल क्षेत्र से दिया जा सकता है जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंह राणा विगत कई सालों से पार्टी के लिए लगे हुए हैं पहले भी संगठन के लिए काम करते आए हैं और मंत्री श्री विश्वास सारंग जी और जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जी के काफी करीबी माने जाते हैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं इसलिए इन्हें भी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जाता है l इसके बाद विभा पांडे भी संगठन में काफी दिनों से लगी हुई है और सुहागपुर विधायक जय सिंह मरावी जी के और राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह जी के काफी करीबी माने जाते हैं लोकसभा उपचुनाव में इन्हें अजय प्रताप सिंह जी जैसे दिग्गज के साथ काम करने का मौका भी मिला है उस मौके का फायदा मिल सकता है फिर पिंकू शुक्ला जी जो कि पूर्व में जिला मंत्री रह चुके और युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल तिवारी जी के काफी करीबी बताए जाते हैं वर्तमान में इन्हें जिला अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह के साथ ही देखा जा रहा है इस नजरिए से अगर ऐसा देखा जाए तो रिंकू शुक्ला युवा मोर्चा के प्रबल दावेदार माने जा सकते हैं फिर सौरभ बोले जोकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैं काफी दिनों से कार्य कर रहे हैं और संगठन के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में उन्हें देखा जाता है सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखने वाले सौरभ गोले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष के दौड़ में शामिल है फिर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे जोकि जैतपुर विधानसभा क्षेत्र बुरहार के रहने वाले हैं और जयपुर विधायिका मनीषा सिंह और भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल के काफी करीबी माने जाते हैं विधायिका और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के करीबी होने की वजह से आदित्य पांडे भाजपा युवा मोर्चा के प्रबल दावेदार में से एक माने जाते हैं ।


0 Comments