Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, पाली सहित 137 अधिकारियों के तबादले

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
*भोपाल —* मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और असरकारी बनाने के लिए एक साथ बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा जारी *आदेश क्रमांक एफ-1/1/4/0043/2026-बी-4-दो (होम) दिनांक 13 सितम्बर 2026* एवं पुलिस मुख्यालय के *आदेश क्रमांक 6-(O/oDSP)/ADMIN-PHQ/I/1304085* के तहत राज्य पुलिस सेवा और IPS संवर्ग के कुल *137 अधिकारियों* की नवीन पदस्थापना की गई है। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव, म.प्र. शासन, गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है।

*उमरिया-पाली में बड़ा बदलाव*

इस आदेश में उमरिया जिले के दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं। *SDOP पाली जिला उमरिया में पदस्थ श्री शिवचरण बोहित (उ.पु.अ. निरी-15)* को नवीन आदेश में *उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, जिला पन्ना* के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह पर *श्री ललित गठरे (डीडी-17)* की *SDOP पाली* के रूप में पदस्थापना की गई है। श्री गठरे वर्तमान में सिवनी जिले के बरघाट में SDOP के पद पर पदस्थ थे।

*अंचल से अंचल तक अदला-बदली*

*बालाघाट, अनूपपुर, मंडला अंचल -* मान सिंह टेकाम को भोपाल मुख्यालय से अजाक अनूपपुर, प्रीतम सिंह बावरे को निवास मंडला से नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट और राघवेन्द्र द्विवेदी को अजाक उमरिया से मुख्यालय सीधी भेजा गया है।

*जबलपुर-नरसिंहपुर बेल्ट -* उमेश तिवारी को नरसिंहपुर से अपराध शाखा जबलपुर, उदयभान बागरी को जबलपुर नगर से रीवा मुख्यालय, लोकेश डाबर को पाटन जबलपुर से भैंसदेही बैतूल, आदित्य राज सिंह ठाकुर को बैरागढ़ भोपाल से अपराध जबलपुर और देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान को सतना नगर से SDOP नरसिंहपुर बनाया गया है।

*भोपाल-रायसेन-सीहोर -* सलिल शर्मा को भोपाल से औबेदुल्लागंज रायसेन, प्रेमनारायण गोयल को श्योपुर से सीहोर, शीला सुराणा को औबेदुल्लागंज से भोपाल मुख्यालय, प्रतिभा शर्मा को रायसेन से भोपाल मुख्यालय और उमराव सिंह को रेल मुख्यालय भोपाल से सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद भोपाल बनाया गया है।

*महिला अधिकारियों की पोस्टिंग -* दिव्या सिंह राजावत को STF भोपाल से SDOP सेवढ़ा दतिया, सनम बी खान को मुंगावली से 18वीं वाहिनी शिवपुरी, आकांक्षा उपाध्याय को ग्रामीण जबलपुर से परासिया छिंदवाड़ा, प्रियंका मिश्रा को गुना नगर से 14वीं वाहिनी ग्वालियर, अर्चना शर्मा को भोपाल मुख्यालय से शाहपुर बैतूल, भावना दांगी को पवई पन्ना से महिला सुरक्षा राजगढ़ और नीलम बघेल को SDOP आगर मालवा बनाया गया है।

*वाहिनी और अजाक में मूवमेंट -* सतपाल सिंह बघेल, सुबोध लोखण्डे, देवेन्द्र कुमार शर्मा, संजय सक्सेना (सीसी-23) को मण्डला, जबलपुर, बालाघाट से इंदौर, भिण्ड और भोपाल वाहिनियों में भेजा गया है। भूपेन्द्र मौर्य और राबर्ट गिरवाल को 34वीं वाहिनी धार और राकेश बघेल को हनुमानगंज से आसूचना भोपाल भेजा गया है।
इसके साथ ही ललित सिंह डांगुर, मनोज गुप्ता, बृजेश कुमार मालवीय, अजय चानना को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। साथ ही बडोनी, गुना, रीवा, नरसिंहगढ़, जतारा और राहतगढ़ में भी नई पदस्थापनाएं हुई हैं। इसी आदेश में श्री धीरेन्द्र पाल सिंह चौहान का  06.01.26 का कार्यवाहक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  गुनौर पन्ना का आदेश संशोधित कर उन्हें यथावत उप पुलिस अधीक्षक अजाक उज्जैन रखा गया है।

पाली में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदले: बोहित का पन्ना तबादला, बरघाट से आएंगे ललित गठरे

बिरसिंहपुर पाली — मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा 13 सितम्बर 2026 को जारी 137 अधिकारियों की तबादला सूची में उमरिया जिले के पाली अनुभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है।

पाली श्री शिवचरण बोहित (उ.पु.अ. निरी-15)* को उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा, जिला पन्ना भेजा गया है। वे लगभग डेढ़ साल से पाली में पदस्थ थे। उनके कार्यकाल में घुनघुटी के अमिलिहा व्यापारी हत्याकांड का 1 माह में खुलासा, शहडोल के 4 आरोपियों की गिरफ्तारी और लूट का माल बरामद करना सबसे बड़ी उपलब्धि रही। पाली जैसे कोयलांचल और संवेदनशील क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका रही।

उनकी जगह अब श्री ललित गठरे (डीडी-17) नए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पाली होंगे। श्री गठरे वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट, जिला सिवनी हैं। बरघाट में उन्होंने 880 ग्राम गांजा तस्करी का पर्दाफाश, बोरीकला में 151 किलो गौमांस जब्ती, निवारी हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा और अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर अपनी पहचान तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में बनाई है।

गृह विभाग के आदेश क्रमांक एफ-1/1/4/0043/2026-बी-4-दो एवं PHQ आदेश 6-(O/oDSP)/ADMIN-PHQ/I/1304085 के तहत दोनों अधिकारियों को तत्काल नवीन पद पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले 2-3 दिन में पाली में चार्ज हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होगी।


Post a Comment

0 Comments