Ticker

6/recent/ticker-posts

5 अक्टूबर को आयोजित होगा भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन ,कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

 


अमजद खान 

शहडोल । भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा और समपर्ण कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में 5 अक्टूबर, मंगलवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाना है, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में, प्रदेश महामंत्री एवं शहडोल संभाग के प्रभारी हरिशंकर खटीक रहेंगे। कार्यक्रम आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रभारियों की एक बैठक  आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के आयोजन से सम्बंधित सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव रखे गए। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, शीतल पोद्दार, महामंत्री संतोष लोहानी, मनोज आर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, विनय केवट उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments