Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया गया अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन

 


अमजद खान 

शहडोल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विंध्य के सपूत प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता आदरणीय अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन आज जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल  के द्वारा धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में भैया साहब के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस भवन में भोजन प्रसाद मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही भैया साहब की लंबी दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटकर कांग्रेस जनों द्वारा भैया साहब का जन्मदिन उत्साह उमंग के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर कांग्रेस भवन शहडोल से हजारों लोगों को भोजन प्रसाद मिष्ठान का वितरण किया गया।

भैया साहब के जन्मदिन को लेकर आज सुबह से ही कांग्रेस जनो में भारी उत्साह बना रहा। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कांग्रेस भवन पहुंचे हुए थे ,जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में जन्मदिन का कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया, साथ ही जिले भर में भी कांग्रेस जनों द्वारा आज भैया साहब का जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया ।

कांग्रेस भवन पहुंचने के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह कांग्रेश जनों के साथ घर घरोला नाथ हनुमान मंदिर गये थे जहां उन्होंने भैया साहब की लंबी दीर्घायु स्वास्थ्य की कामना की प्रार्थना की।

 इसके बाद कांग्रेस भवन पहुंचकर केक काटा गया तथा बड़ी संख्या में भोजन प्रसाद मिष्ठान का वितरण कार्यक्रम शाम तक जारी रहा।

 इसके अलावा धनपुरी बुढार ब्यौहारी  जयसिंह नगर,जैतपुर ,गोहपारू, सहित जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया।

वही इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने कहां की भैया साहब का शहडोल सहित पूरे प्रदेश के विकास  में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कांग्रेस के शासनकाल में मंत्री रहते हुए उन्होंने शहडोल संभाग सहित पूरे प्रदेश में विकास को एक नई राह दी थी, उन्होंने कभी भी किसी के साथ भेदभाव नही किया। आम से खास सभी को एक नजर से देखा ।

गरीब, किसानो, आदिवासी को सदा आगे बढ़ाने का कार्य उन्होंने किया है।

 जिनके इस योगदान के कारण आज उनके जन्मदिन पर लोग उत्साहित है सुबह से ही पूरे जिले भर में कांग्रेस जनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस भवन में ही बड़ी तादात में लोग पहुंचे हैं यह सब भैया साहब एक अच्छी सोच के कारण संपन्न हो सका है।

आज उनके जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस जनों में एक और ऊर्जा का संचार हुआ है।

 वही इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष नोशेरमा खान,   महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ  सिंपी अग्रवाल, रामलखन तिवारी अध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ,नीरज दिवेदी पूर्व जिला अध्यक्ष,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम, युवा कांग्रेस के महासचिव एवं पार्षद सुफियान खान, सुहागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सोंधिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश तिवारी, विनय सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली,बाल्मीक द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश यादव, पार्षद जितेंद्र सिंह जित्तू, मोहम्मद दानिश, समीर खान, प्रभात पांडये, लल्ला कोल घनश्याम जयसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी आईटी सेल कार्यवाहक अध्यक्ष वसीम खान, जिला कांग्रेस कमेटी आईटी सेल कार्यवाहक अध्यक्ष अतुल तिवारी कांग्रेस नेत्री श्रीमती रेणुका शुक्ला, सुमित्रा कश्यप, तपसीदा खान निलेश सोनी रवि सिंह अंकित सोनी हर्ष पाठक विनम्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments