मिर्जा अफसार बेग
शहडोल । थाना सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 23/09/2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि राजेश लोधी निवासी जमुई एवं लाल सिंह निवासी अण्डहाई टोला का मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एमक्यू 5845 में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर जमुई से अण्डहाई होते हुए गोरतरा पेट्रोल पंप के रास्ते से बिक्री हेतु शहडोल तरफ लेकर जाने वाले हैं सूचना पर सोहागपुर पुलिस ने गोरतरा खजूर टोला स्कूल के पास पहुंचने पर अण्डहाई टोला तरफ मोटरसाइकिल आते दिखी जिसे रोकने पर पीछे बैठा व्यक्ति राजेश उर्फ रजूश लोधी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से कूद कर भाग गया एवं मोटरसाइकिल चालक को पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिग्विजय सिंह उर्फ लाला पिता सालीवाहन सिंह चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी अण्डहाई टोला गोरतरा का होना बताया आरोपी दिग्विजय के कब्जे से 15 लीटर के कुल 4 डिब्बों में 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती करीब ₹6000 मौके पर जप्त की गई ।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनंद झारिया सहायक उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी प्रहरी आरक्षक लाला प्रसाद एवं आरक्षक हीरा मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



0 Comments