Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शहडोल भाजपा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

 


मिर्जा अफसार बेग 

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

मोदी जी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर हुआ 71 यूनिट रक्त दान

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा देश भर में सेवा एवं समर्पण अभियान चलाने जा रही है। इसी क्रम में शहडोल भाजपा द्वारा भी पूरे जिले में सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहडोल भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत 27 सितम्बर को जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

जिला महामंत्री संतोष लोहानी एवं जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आयोजित इस रक्तदान शिविर में जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल 71 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय सिंह मरावी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments