Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने युवा थाना प्रभारी की अभिनव पहल

 


राम प्रकाश जयसवाल 

धनपुरी।  नगर में सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता और सतर्कता लाने के उद्देश्य से धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी धनपुरी श्री ओमश्वर ठाकरे द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है नगर में पिछले कई वर्षों से इस तरह का अनुकरणीय प्रयोग शायद ही किसी थाना प्रभारी के द्वारा किया गया हो जब खुद सड़कों पर निकलकर और पैदल मार्च करके लोगों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया हो युवा निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे की कार्यशैली एवम इनकी कार्यकुशलता का ही ये परिणाम रहा है की नगर में होने वाले संगठित अपराधों में व्यापक कमी आई है धनपुरी थाना के द्वारा विषय वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग करे नाबालिक बच्चे वाहन ना चलाए अन्यथा परिजनों पर कार्यवाही होगी साथ ही वाहन चलाते समय वाध्यंत्र (मोबाइल फोन) का उपयोग ना करे 

*अपने अनूठे जनकल्याण के कार्यों की वजह से रहते है सुर्खियों में*

धनपुरी थाना प्रभारी ठाकरे अपने अनूठे और सामाजिक जन कल्याण कार्यों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं चाहे वह स्थानीय विवाद का निपटारा शांति के साथ करने का हो या फिर युवा वर्ग को राष्ट्रहित सर्वोपरि का संदेश देना इसके सारी साथ नगर में मनचलों पर कड़ाई से कार्यवाही करके युवा निरीक्षक ठाकरे ने अपनी जिम्मेदारियां बहन बेटियों के प्रति भी बखूबी निभाई है जो की आमजनमानस के बीच में एक प्रसंशनिय कार्य सिद्ध हुआ है 

*युवा नगर निरीक्षक के आते ही नगर में कम हुए अवैध कारोबार*

जबसे नगर में युवा निरीक्षक ठाकरे की तैनाती हुई है तबसे नगर में अवैध कार्यों का संचालन करने वालों के मन में दहशत का माहौल है कोयलांचल क्षेत्र जो की एक समय अवैध कार्यों का गढ़ हुआ करता था आज शांति और स्थिरता के लिए पहचाना जा रहा है यह सब युवा निरीक्षक की कार्यकुशलता और ईमानदारी का ही नतीजा है जो क्षेत्र में अवैध एवम अनैतिक कार्य धीरे धीरे दम तोड़ते जा रहे हैं.

*भ्रष्टाचारियों और अवैध कार्यों का संचालन करने वालों के छूट रहे पसीने थाना प्रभारी को बदनाम करने अपना रहे तरह तरह का हथकंडा*

नगर धनपुरी को वर्षो बाद फुल ड्रेस थाना प्रभारी की सौगात मिली जिससे नगर में खुशी का माहौल व्याप्त हुआ परंतु मुट्ठी भर लोग जो की क्षेत्र में सट्टा जुआं कबाड़ दारू अवैध उत्खनन एवम  दलालों के पेट के दर्द होने लगा क्योंकि ईमानदारी से जनसेवा में लगे युवा अधिकारी के जनकल्याण के कार्यों से एवम अवैध व्यापार कारोबार का संचालन करने वालों के खिलाफ निडरता निष्पक्षता और निर्भीकता से अपने कार्यों का संपादन करने वाले कर्तव्यनिष्ठा अधिकारी को बदनाम करने के लिए कुछ असमाजिक लोग तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं इसके बाद भी ईमानदार अधिकारी की साख पर बट्टा लगाने की सारी साजिशे लगभग फेल साबित हुई हैं।



Post a Comment

0 Comments