चेतन गुप्ता अनुपपूर
अनूपपुर 27 सितम्बर 2021/ अब कोई ना छूटे लक्ष्य के तहत कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान 4.0 के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय के नेतृत्व में मोबाइल टीम द्वारा आज जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत पटनाकला में दिव्यांग सुधिया पटेल तथा ग्राम पंचायत धिरौल की 92 वर्षीय प्रेमवती बाई को समझाईश देते हुए वैक्सीनेशन के लिए राजी कर उनके अपने घर पर जाकर मोबाइल टीम के माध्यम से वैक्सीनेट किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के टीकाकरण से वंचित युवाओं को रास्ते में ही मोबाइल टीम ने टीका लगाकर स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया गया।



0 Comments