Ticker

6/recent/ticker-posts

मां नर्मदा पर आधारित लोकगीतों की स्तुति का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल ने किया

 


चेतन गुप्ता 

अनूपपुर 06 अक्टूबर 2021- प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने आज नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक में मां नर्मदा में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और आरती के पश्चात लोक संस्कृति पर आधारित मां नर्मदा की स्तुति का शुभारंभ किया।

स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पवित्र मां नर्मदा की लोक संस्कृति पर आधारित यह स्तुति प्रातः कालीन एवं संध्या काल में मां नर्मदा की आरती के पश्चात लोक कलाकारों द्वारा की जाएगी। लोक संस्कृति पर आधारित मां नर्मदा स्तुति का प्रशिक्षण नर्मदा मां सेवा समिति के श्री धनराज सिंह द्वारा दिया गया। 

लोक कलाकारों द्वारा आज महामहिम राज्यपाल के मां नर्मदा की पूजा अर्चना के पश्चात लोक कलाकार श्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोक संस्कृति पर आधारित मां नर्मदा की प्रस्तुति दी गई।



Post a Comment

0 Comments