Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना कोतवाली शहडोल पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखा) को जप्त कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 


मोहम्मद शकील 

थाना कोतवाली शहडोल क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10-10-21 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गुरूनानक चौक के पास गोलू पटवा के मकान में बिना अनुमति के अबैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखा) का भण्डारण किये है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुरूनानक चौक के पास गोलू पटवा के घर में रेड कार्यवाही की गई, जहॉं अबैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखा) कीमती करीब 1,00,000 रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी गोलू उर्फ राहुल पटवा पिता स्व0 राजकुमार पटवा उम्र 28 वर्ष निवासी गुरूनानक चौक के पास शहडोल एवं सचिन यादव पिता शिवप्रसाद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल से पटाखा भंण्डारण संबंधी दस्तावेज (लायसेंस) मांगने पर नहीं होना वताया जिस पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्व भादवि एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली रत्नांबर शुक्ला के नेत्रत्व में उ0नि0 सुभाष दुबे, विजय सिंह, स0उ0नि0 राकेश बागरी, प्र0आर0 निखिल श्रीवास्तव, आर0 मायाराम, अजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments