Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकार और भाजपाईयों के मध्य हुआ सद्भावना मैच पत्रकारों ने भाजपाईयों को दिया 71 रनों का लक्ष्य

 


अमजद खान 

शहडोल । भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार मिश्रा के नगर आगमन पर पत्रकार एलेवन एवं भाजपा इलेवन के बीच सद्भावना मैच का भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। सद्भावना मैच का प्रारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जयसिंहनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमिता चपरा नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल द्विवेदी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी की मौजूदगी में सिक्का उछालकर टॉस कराया गया। टॉस पत्रकार इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पत्रकारों की ओर से राहुल सिंह राणा, सोनू खान, सुनील मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, मनीष शुक्ला, अजय पाल, चंदन वर्मा, आशीष सरकार, अनिल तिवारी, कमलेश दहिया, जितेन्द्र विश्वकर्मा, के अखिलेश पांडेय, गजेंद्र सिंह परिहार, राहुल मिश्रा, शुभम तिवारी, शिरीष नंदन श्रीवास्तव मौजूद रहे। पत्रकारों ने बल्लेबाजी करते हुए भाजपा को 71 रनो का लक्ष्य दिया। वर्तमान में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस को सेवा और समपर्ण के रूप में मना रही है जिसके तहत इस सद्भावना मैच का आयोजन किया गया था। भाजपा की ओर से प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, शीतल पोद्दार,, भाजपा जिला महामंत्री मनोज आर्मो, संतोष लोहानी  भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, कार्यालय प्रभारी ऋषिराज गुप्ता, कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा, जिला मंत्री शक्ति लक्षकार, जिला सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, विनय केवट, भाजपा नेता प्रकाश सोनी, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, सोहागपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बघेल मीनू, नगर महामंत्री संतोष रावत, अभिदीप सोनी, रविंद्र वर्मा, अभिषेक चौकसे, मनीष गुप्ता आकाश गुप्ता, युवा नेता पिंकू शुक्ला, विभव पांडे, धर्मेंद्र दुबे, राहुल द्विवेदी, कृष्णा शुक्ला आयुष पांडे, अतुल तिवारी, पार्षद गोपाल रत्नम, बृजेंद्र वर्मा नागेंद्र गोले, मनीष गुप्ता, लक्की शुक्ला, आशीष तिवारी, राकेश सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सद्भावना मैच में भाजपा की ओर से धर्मेन्द्र सिंह मीनू ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ न मैच का पुरस्कार हासिल किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अम्पायर श्रवण कुमार एवं दलजीत सिंह रहे।



Post a Comment

0 Comments