Ticker

6/recent/ticker-posts

शीघ्र ही भव्य जिला भाजपा कार्यालय का निर्माण होगा* भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया

 


प्रवीण कुमार तिवारी 

उमरिया । भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ता कार्यालय और कार्यक्रम पर आधारित संगठन रहा हैl दिन रात रचनात्मक आंदोलनात्मक कार्यक्रम करते हुए समाज को संगठन और सरकार से जोड़ने का काम भाजपा करती हैlउमरिया जिले में कार्यालय की कमी सदैव से खलती रही हैl वर्तमान समय में उपलब्ध कार्यालय संगठन और कार्यकर्ताओं के विस्तार की दृष्टि से बहुत छोटा थाlभाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे जी के उमरिया जिले के अध्यक्ष बनते ही उनकी प्रथम प्राथमिकता जिले में भव्य कार्यालय निर्माण की रही कार्यालय निर्माण के संबंध में लगातार शासन प्रशासन और संगठन से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में उमरिया जिले के भरौली नामक स्थान पर भाजपा कार्यालय के लिए प्रशासन द्वारा जमीन आवंटित कर दी गई हैl जमीन आवंटन के पश्चात शीघ्र ही भूमि पूजन होगा और भविष्य में एक भव्य कार्यालय का निर्माण होगाl ऐसा कार्यालय बने जिसमें कार्यकर्ताओं की आत्मा बसें हर कार्यकर्ता उसे अपना घर माने इस विषय से कार्यकर्ताओं को अवगत कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा l जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत जी सह संगठन महामंत्री हितानंद जी संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन जी प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा जी एवं सभी परोक्ष व अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वालों का भाजपा जिला उमरिया की ओर से जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया है l

Post a Comment

0 Comments