मिर्जा अफसार बेग
बुढ़ार ।आज ग्राम सरईकांपा में स्कूल के छोटे छोटे बच्चो के साथ युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य सचिन कुमार मिश्रा जी ने अपना जन्मदिन मनाया साथ ही अपनी ओर से कॉपी, पेन, कम्पास भेंट करते हुए कहा कि मैं चाहता हूँ की मेरे सभी छोटे छोटे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में रुचि दिखाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने घर परिवार माता पिता का नाम रोशन करें तथा मैं इसी प्रकार से जनसेवा के कार्य मे लगा रहूँगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुढ़ार मंडल भाजपा के महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता जी, श्री रामप्रसाद लोधी जी, पुष्पेंद्र मिश्रा जी हेड मास्टर श्री ध्रुव त्रिपाठी जी और सभी स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित थे ।

0 Comments