राम प्रकाश
शहडोल । जिले के धनपुरी थाना थाना में नवागत थाना प्रभारी संजय जायसवाल के चार्ज लेते ही अब अवैध कारोबारियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है इसकी पहल सटोरियों से की गई है जिस पर बीते दिन रितिक राय पिता संजय राय उम्र 23 वर्ष निवासी धनपुरी जिसके द्वारा कागज पर अंक लिखकर रुपए पैसे का हार जीत का दाम लगाकर सट्टा पर्ची काट रहा था जिस पर धनपुरी पुलिस ने दबिश देकर आरोपी ऋतिक राय के कब्जे से सट्टा पर्ची डॉट पेन एवं नगदी ₹600 जप्त किया एवं धनपुरी पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध सट्टे की कार्रवाई की गई लेकिन देखना यह भी है कि क्या मात्र एक मोहरे पर कार्रवाई की गई है या फिर इनके बादशाहो पर भी कार्रवाई की जाएगी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनपुरी क्षेत्र में सट्टे का कारोबार मकड़जाल के जैसे फैला हुआ है जिस पर रोशनी देने वाले तथाकथित कुछ सफेदपोश नेताओं का भी हाथ है जिनके द्वारा अलग-अलग व्यापार के माध्यम से सट्टे का कारोबार भी चलाया जा रहा है अगर देखा जाए तो धनपुरी से लगा हुआ क्षेत्र बेम्हौरी कच्ची मोहल्ला पुराने थाने के पीछे पुराने नगरपालिका के पीछे मेन मार्केट धनपुरी मैं भी कुछ व्यक्तियों के द्वारा सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है लेकिन इन सट्टा व्यापारियों को जब तक जड़ से खत्म नहीं किया जाएगा तब तक क्षेत्र से सट्टे का कारोबार खत्म नहीं होगा ।
सट्टे के पैसे से कर रहे राजनीति बन बैठे भीष्म पितामह
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपुरी नगर में सट्टे का कारोबार चरम सीमा पर था जिस पर अंकुश लगाते हुए धनपुरी थाना प्रभारी संजय जयसवाल के द्वारा एक सट्टा संचालक पर कार्रवाई की गई लेकिन जानकारी यह भी मिल रही है कि इस सप्ताह संचालक का मुख्य संरक्षक व खाई करता कोई राजनीतिक पकड़ का व्यक्ति है जो कि ऐसे गरीब व्यक्तियों को पैसे का लालच देकर अवैध कारोबार में संरक्षण देते हैं और अपना व्यापार बढ़ाया करते हैं लेकिन प्रशासन की पकड़ मात्र ऐसे छोटे संचालकों पर नहीं बल्कि जो इन को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर ऐसे अवैध कारोबार को संचालित करवा रहे हैं उन पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन नगर वासियों को नवागत थाना प्रभारी से ऐसी उम्मीद है कि जैसे पूर्व में थाना प्रभारी शुक्ला के द्वारा धनपुरी कोयलांचल नगरी को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाने की मुहिम चलाई गई थी वैसे ही नवागत थाना प्रभारी संजय जयसवाल के द्वारा भी धनपुरी नगर को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करेंगे और अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई होगी।

0 Comments