Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ पत्रकार श्री शुभम सिंह बघेल को मिली अधिमान्यता

 


मिर्जा अफसार बेग

शहडोल -  राज्य शासन द्वारा शहडोल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रिका के स्थानीय संपादक श्री शुभम सिंह बघेल को जिला स्तरीय अधिमान्यता प्रदान की गई है। आज जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल में उप संचालक जनसम्पर्क शहडोल श्री जीएस मर्सकोले द्वारा श्री शुभम सिंह बघेल को अधिमान्यता कार्ड प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पत्रकार दैनिक भास्कर के श्री अमरेन्द्र श्रीवास्तव, विजयमत के श्री राहुल मिश्रा, प्रजा प्रवक्ता के श्री प्रकाश जायसवाल सहित अन्य पत्रकारों ने भी बधाई दी। इस अवसर पर जनसम्पर्क कार्यालय के श्री रणजीत सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, श्री गणेश मिश्रा, प्रेमलाल पनिका, श्री अमोल सिंह, श्री शिवशंकर शर्मा, मानस मिश्रा, ओम जायसवाल, रामपाल पनिका, राजेश बैगा ने भी श्री बघेल को शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments