Ticker

6/recent/ticker-posts

हेमंत सोनी ने फीता काटकर किया रेड रोज स्कूल में बाल मेले का शुभारम्भ

 


मोहम्मद शकील 

धनपुरी । रेड रोज स्कूल मे बाल मेले का सुभारम्भ फीता काटकर  हेमंत सोनी ने किया।अवसर पर रेड रोज  विद्यालय धनपुरी में हुआ बाल मेले का आयोजन।।।

रेड रोज  इंग्लिश मीडियम स्कूल धनपुरी  (1 to 10)  में  बाल दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिक बाल मेला का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन  भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी जी द्वारा फीता काटकर किया गया।

 उक्त अवसर पर हेमंत सोनी  जी  ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करते है व बच्चों का समाज से सरोकार होता है । हेमंत सोनी जी एव वरिष्ठ समाज सेवी पत्रकार डॉक्टर विजय सिंह जी भाजपा कार्यलय मंत्री रमजान शेख़ पूर्व पार्षद जगदीश सेन  ने टोकन लेकर बच्चों से ख़रीददारी करके मंचूरियन चाट समोसे पाव भाजी  अन्य चीजो का आनन्द लिया । 

उन्होंने  स्कूल के संचालक सरफ़राज़ अहमद, प्रिंसिपल  रुबी सिद्दीकी मैडम वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र विश्कर्मा ,संतोष जंगेल ,सलमान रूबी रजक नाजनीन खुसबू रुबीना पूनम प्रतिमा अन्य  शिक्षिकाओं , बच्चों  व अभिभावकों को इस मेले की बधाई दी।  इस मेले में हर कक्षा  के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदशनी  फूड स्टाल लगाया गया है।

 जिसमें प्रमुख रूप से 

 आलू चाट, पापकार्न, पापड़ी चाट, समोसे, मोमोज, स्प्रिंग रोल ,फ्रूट चाट, ब्रेड पकोड़े ,भेलपुरी ,गोलगप्पे, चाऊमीन ,पास्ता ,चाय, मटर छोले, रसगुल्ले  की दुकानें रहीं।

इस मेले की विशेषता यह है कि इस मेले की व्यवस्था बच्चों व शिक्षक/शिक्षकाओ ने मिलकर की।

Post a Comment

0 Comments